तेहरान, फरवरी 8 -- ईरान की एक अदालत ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को छह साल की जेल की सजा सुनाई है। उनके वकील मुस्तफा नीली ने रविवार ( 8 फरवरी ) को बताया कि यह सजा 'अपराध करने के लिए साजिश रचने और इकट्ठा होने' के आरोप में दी गई है। साथ ही, उन्हें दो साल के लिए देश छोड़ने पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है। इसके अलावा, प्रचार गतिविधियों (Propaganda Activities) के लिए डेढ़ साल की अतिरिक्त जेल सजा सुनाई गई है, जिससे कुल सजा सात साल से अधिक हो जाती है। उन्हें दो साल के लिए दक्षिण खोरासान प्रांत के पूर्वी शहर खोसफ में निर्वासित भी किया जाएगा। ईरानी कानून के अनुसार, जेल की सजाएं एक साथ चलती हैं, इसलिए सबसे लंबी सजा प्रभावी मानी जाएगी है। हालांकि वकील ने कहा कि यह फैसला अंतिम नहीं है और अपील की जा सकती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.