किशनगंज, मार्च 12 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता मंगलवार को दिघलबैंक थाना में होली और रमजान को लेकर एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिघलबैंक थाना अध्यक्ष सुमेश कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बप्पी ऋषि तथा अंचलाधिकारी गरिमा गीतिका के मौजूदगी में की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा की होली आपसी भाईचारा व सौहार्द का पर्व है। इसे मिलजुल कर शांतिपूर्वक मनाना है। होली में किसी को भी जबरदस्ती रंग नहीं लगाना चाहिए। हुड़दंग एवं नशे का सेवन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। होली के दिन सभी चौक चौराहे पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगी। आगे उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जायेगी। किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वाले से प्रशासन सख्ती से निपटेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.