शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- आगामी होली और महाशिवरात्रि पर्व को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। एएसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने कहा कि दोनों पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं, इसलिए इन्हें परंपरागत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने, अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में एलडीबी अध्यक्ष विनोद गुप्ता, भाजपा नेता आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.