गढ़वा, मार्च 9 -- रंका। थाना परिसर में शनिवार को बीडीओ शभम बेला टोपनो, सीओ शिव पूजन तिवारी, इंस्पेक्टर सुभाष कुमार, थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में होली का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने शरारती तत्वों पर नकेल कसने की जरूरत पर बल दिया। शराब की खरीद बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। सदर शोएब खलीफा ने बताया कि होली के साथ रमजान भी चल रहा है। हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग अभी तक एकता का परिचय देते आ रहे हैं। भाईचारा के साथ पर्व मनाते आ रहे है। हिंदुओं के पर्व में मुस्लिम और मुस्लिमों के पर्व में हिंदू समुदाय के लोग सहयोग करते हैं। इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि होली पर्व शांति और सौहार्द से मनाई जाए। प्रशासन किसी भी परिस्थिति से निपटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.