जहानाबाद, मार्च 26 -- कलेर, निज संवाददाता मेहंदिया थाना परिसर में रामनवमी, ईद और छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कलेर बीडीओ मनोज कुमार ने की। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि सभी धर्मों के पर्वों का सम्मान करें। इससे समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी लोग मिलकर त्योहार मनाएं। पुलिस और प्रशासन हर जरूरत पर साथ रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अशांति फैलाने वालों को चिन्हित किया जाएगा। जहां से भी गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में रामनवमी के जुलूस और ईद के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई। अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा ने कहा कि ये पर्व आस्था के प्रतीक हैं। सभी मिलकर इन्हें शांतिपूर्वक मनाएं। पुलिस हर जगह तैनात रहेगी। असामाजिक तत्वों पर नजर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.