धनबाद, दिसम्बर 26 -- धनबाद, वरीय संवाददाता ईसाई धर्मावलंबियों के साथ-साथ सभी धर्म-संप्रदाय ने धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस मनाया। यह क्रिसमस प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश दे गया। शहर के विभिन्न चर्च में फादर और पादरी ने प्रभु से दया, कृपा, शांति और सद्भाव के लिए विशेष प्रार्थना की। साथ ही नववर्ष में नवजीवन को हर्ष, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से भर देने की कामना की गई। गुरुवार को पूरा शहर क्रिसमस के रंग में रंगा दिखा। सुबह सात बजे से ही सभी चर्च में विशेष प्रार्थना के लिए लोग जुटने लगे। शहर के चर्च में उमड़ी भीड़ शहर के चर्च में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी। प्रातः सात बजे संत एंथोनी चर्च और संत मैरी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पहले अंग्रेजी और इसके बाद हिन्दी में प्रार्थना सभाएं हुईं। प्रार्थना के बाद संत एंथोन...