रुडकी, जनवरी 19 -- सुल्तानपुर। रायसी पुलिस ने दो लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रविवार देर शाम रायसी पुलिस को सूचना मिली कि रायसी अड्डे पर दो व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर एक-दूसरे को मारने पर उतारू हो रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने। इसके चलते पुलिस ने दोनों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी नीरज रावत ने बताया कि हबीबपुर कुड़ी निवासी राजवंत और इशान के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं दूसरी ओर लक्सर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। लक्सर कोतवाली एसएसआई लोकपाल सिंह परमार ने बताया कि कुआखेड़ा निवासी नरेंद्र और ओमपाल को न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.