हरिद्वार, दिसम्बर 9 -- ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में शांतिभंग करने वाले तीन युवकों का चालान किया है। आरोप है कि पुलिस के समझाने के बाद भी तीनों युवक नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि तीन युवक क्षेत्र की शांतिभंग कर रहे है, पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों नहीं माने। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम जुगेश कुमार पुत्र बबलू रविदास निवासी नाहर सिंह एन्कलेव सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार मूल निवासी महेशपुर थाना सलैया जिला औरंगाबाद बिहार, संजय कुमार पुत्र लक्ष्मण रविदास निवासी नाहर सिंह एन्कलेव सीतापुर ज्वालापुर और विनय कुमार पुत्र लक्ष्मण दास निवासी नाहर सिंह एन्कलेव सीतापुर ज्वालापुर बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...