देहरादून, दिसम्बर 13 -- रुड़की। खानपुर पुलिस ने शांतिभंग के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम लालचन्दवाला में दुकान के कब्जे को लेकर दो पक्षों के मध्य लड़ाई-झगड़े की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शान्ति व्यवस्था कायम कराई गई। शुक्रवार को फिर से पुलिस को झगड़े की सूचना मिली। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। थाने में ही दोनों पक्ष लड़ने लगे। जिसके बाद पुलिस ने नौशाद पुत्र नूरहसन, सहनबाज पुत्र रईश, मौसिम पुत्र हनीफ निवासी ग्राम लालचन्दवाला का शांतिभंग में कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.