लखीसराय, फरवरी 21 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि। शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की भौतिकी (042) विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की देखरेख में परीक्षा आयोजित की गई। नथ पब्लिक स्कूल, लखीसराय (केंद्र संख्या 844135) में कुल 143 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दिन सभी 143 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। परीक्षा के दौरान केंद्र पर सुरक्षा एवं अनुशासन की समुचित व्यवस्था की गई थी। वहीं केंद्रीय विद्यालय, लखीसराय (केंद्र संख्या 844136) में कुल 28 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यहां भी सभी 28 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व सभी विद्यार्थियों की सघन जांच की गई तथा बोर्ड के दिशा-निर्देशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.