सीतामढ़ी, जनवरी 26 -- सीतामढ़ी। बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना के तत्वावधान में संचालित फौकानिया (मैट्रिक समकक्ष) की वार्षिक परीक्षा के पांचवें दिन रविवार को परीक्षा केन्द्र पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा सम्पन्न हो गई। जिले में फौकानिया परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित किया गया था। फौकानिया परीक्षा में 3151 परीक्षार्थी में 3015 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 136 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। मौलवी परीक्षा शनिवार को ही सम्पन्न हो गई थी। मदरसा अजीजिया जामा मस्जिद पुपरी बाजार केंद्र के केंद्राधीक्षक मौलाना मो बसरुद्दीन ने बताया की 305 में 296 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह तिलक साह मध्य विद्यालय पुपरी परीक्षा केंद्र पर 256 में 241, मध्य विद्यालय बछारपुर कन्या पुपरी केन...