जामताड़ा, फरवरी 24 -- शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान चुनाव प्रक्रिया को लेकर नहीं मिली एक भी शिकायत: प्रशासन जामताड़ा, प्रतिनिधि। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रवि आनंद, एसपी राजकुमार मेहता ने सोमवार को समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं मतदान में सम्मिलित पदाधिकारी व कर्मियों को बधाई दी है। डीसी ने कहा कि मतदान पूर्ण रूपेण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर एक भी शिकायत जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है। डीसी ने बताया कि जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान समाप्ति की अवधि तक 61.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि कई बूथ पर मतदाताओं की कतार रहने के कारण वोटिंग प्रक्रिया जारी है। वहीं उन्होंन...