दरभंगा, अप्रैल 26 -- लहेरियासराय। दरभंगा जिला बार एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण हुआ। इसमें कुल 65.23 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक हुआ। मतदान के लिए चार बूथ बनाये गये थे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। चुनाव पदाधिकारियों ने अधिवक्ता पहचान पत्र के आधार पर ही मतदान करने की अनुमति दी थी। इस पर पूरी सतर्कता रखी गयी। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रत्येक बूथ पर पुलिस कर्मियों की पैनी नजर थी। बैलेट संख्या 742 को प्रिंटिंग मस्टिेक के कारण चुनाव पदाधिकारी ने सार्वजनिक घोषणा कर रद्द कर दिया। 25 पदों के लिए कुल 89 अधिवक्ता उम्मीदवार हैं। इनमें अध्यक्ष पद पर छह, उपाध्यक्ष संख्या एक में दो, दो में दो, तीन में तीन, महासचिव पद पर चार, संयुक्त सचिव एक में तीन, दो में आठ, त...