लखीसराय, फरवरी 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सीबीएससी की इंटरमीडिएट की फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर स्कूल प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर समय से परीक्षा प्रारंभ हुई और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। नाथ पब्लिक स्कूल (केंद्र संख्या 844135) में कुल 39 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी 39 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित रहे और कोई भी अनुपस्थित नहीं रहा। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन एवं शांति बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में वीक्षक एवं सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। इसी प्रकार डीएवी पब्लिक स्कूल (केंद्र संख्या 844134) में कुल 110 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 107 परीक्षार्थी परीक्षा में...