बेगुसराय, जनवरी 10 -- बेगूसराय। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में चल रही है। शनिवार को इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा हुई। बेगूसराय में चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा का केंद्र एकमात्र सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल को बनाया गया है। विद्यालय की प्राचार्या एवं केंद्राधीक्षक अनीता तलवार ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त और गाइडलाइन को ध्यान में रख कर ली जा रही है। विद्यालय के चेयरमैन अभिषेक कुमार सिंह ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया एग्जाम में सम्मिलित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...