बेगुसराय, फरवरी 11 -- बेगूसराय। जिले के 39 केंद्रों पर इंटर परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में हुई। पहली पाली में निर्धारित 2255 में से 2206 उपस्थित व 49 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में निर्धारित 8357 में 8272 उपस्थित व 85 अनुपस्थित रहे। इधर, डीईओ ने केंद्राधीक्षकों को आदेश जारी किया है कि आगामी परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों की संख्या के अनुपात में ही शिक्षकों को वीक्षक के रूप में रखेंगे। शेष सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को वीक्षण कार्य से मुक्त किया जाएगा। ताकि 12 फरवरी को पूर्वाह्न में वे उपस्थित होकर पठन पाठन सुनिश्चित कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.