देवघर, मार्च 17 -- सोनारायठाढ़ी। प्रखंड में रंगों का पर्व होली आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। होली को लेकर सभी गांवो में जमकर रंग व गुलाल उड़ा। एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर खुशियां मनाई गई। मगडीहा मुखिया शंकर कुमार मिस्त्री व ठाड़ीलपरा मुखिया त्रिपुरारी यादव ने अपने समर्थकों के बीच जमकर होली खेली। उधर पर्व के अवसर पर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाने की पुलिस काफ़ी सक्रिय रही। छिटपुट घटनाओं को छोड़ पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.