मऊ, फरवरी 25 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में मंगलवार को आगामी पर्व होली एवं माह-ए-रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में उप जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी ने आपसी भाईचारा बनाकर पर्व मनाने की अपील किया। साथ ही पर्व के दौरान किसी प्रकार की नई परम्परा के शुरु नहीं करने की चेतावनी दी। कहा कि होली त्योहार पर जबरदस्ती किसी के ऊपर रंग ना डालें तथा किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर आप पुलिस प्रशासन को सूचित करें। पुलिस उपाधीक्षक शीतला प्रसाद पांडे ने लोगों से अपील किया कि यह पर्व हम लोगों को आपसी भाईचारा एवं प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने इस पर्व पर बिजली, पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई पर संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर कोतवाल कमलकांत वर्मा, लाल जी वर्मा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.