रांची, फरवरी 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान और विधि व्यवस्था को बहाल रखने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को रांची जिला पुलिस-प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी पुष्कर प्रवीण व सदर एसडीओ के नेतृत्व में शाम में अलबर्ट एक्का चौक के पास से फ्लैग मार्च निकला। इसमें कई डीएसपी, थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व जैप के जवान शामिल हुए। मार्च लालपुर, कोतवाली, लोअर बाजार के अलावा अन्य थाना क्षेत्र में निकला। इस क्रम में पुलिस-प्रशासन की ओर से शहरवासियों से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने को लेकर प्रतिबद्धता एवं सुरक्षा इंतजाम के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस-प्रशासन की ओर से समाज में इस दौरान आपसी सौहार्द कायम रखने और आकस्मिक स्थिति से निपटने को लेकर ...