सिमडेगा, मार्च 22 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना परिसर में सीओ अनूप कच्छप की अध्यक्षता में रामनवमी,सरहुल एवं ईद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में शांतिपूर्ण और सौर्हदपूर्ण वातावरण में सभी पर्व त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। सोशल मिडिया में आपत्तीजनक पोस्ट नहीं करने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। प्रखंड के सभी लाइसेंस धारी अखाड़ा को एक अप्रैल तक 15 सदस्यीय कमेटी के मोबाइल नंबर के साथ लिस्ट थाने में जमा करने की बात कही गई। मौके पर प्रमुख दुतामी हेमरोम, बीडीओ वीरेंद्र किंडो,थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह, फिरोज अली, अभिषेक कुमार, केदारनाथ सोनी ,दिलीप प्रसाद ,श्यामलाल प्रसाद, कल्याण पदाधिकारी हृदयनाथ पांडे सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.