फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। होली और रमजान के पर्व को देखते हुये शहर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुयी। इसमें सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहादपूर्ण मनाने की अपील की। इस दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों और तीन सवारी चलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर भी चर्चा की गई। बैठक में व्यापारी नेताओं ने भी कई समस्यायें गिनायीं। व्यापारी नेता सदानंद शुक्ला, मनोज मिश्रा, संजय गर्ग, असलम अंसारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...