आरा, जनवरी 13 -- पीरो, संवाद सूत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट सत्र 2024-26 की प्रायोगिक परीक्षा पीरो के स्कूलों में शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है। पीरो के उच्च माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां हजारों परीक्षार्थी अपने-अपने विषय के अनुसार परीक्षा में भाग ले रहे हैं। परीक्षा समिति के तय कार्यक्रम के अनुसार 10 से 20 जनवरी के बीच प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न कर ली जानी है। मंगलवार को विज्ञान संकाय में भौतिकी और रसायन शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...