संभल, फरवरी 2 -- शहर में शब-ए-बारात और महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर रविवार को सदर कोतवाली में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने शहरवासियों की समस्याओं को सुना और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित लोगों ने शब-ए-बारात पर शहर में बिजली, पानी और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान होने वाली भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए इन सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। एएसपी आलोक भाटी ने कहा कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाएं ताकि किसी को दिक्कत न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति हुल्लड़बाजी या शांति भंग करने का प्रयास करेगा तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अगर दोपहिया वाहन...