बलिया, फरवरी 12 -- बलिया। महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है। थाना परिसर में शांति समिति की बैठकों का दौर जारी है। मनियर हिसं के अनुसार महाशिवरात्रि व ईद त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बुधवार को थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान प्रधानों, सभासद, धर्मगुरु व मौलवियों को आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। इस मौके पर उप निरीक्षक रामविलास चौबे, अंकित यादव, मोहम्मद इस्माइल, रमेश कुमार यादव आदि थे। सिकंदरपुर हिसं के अनुसार पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर सुनील कुमार ने उपस्थित लोगों को भगवान नीलकंठ का उदाहरण प्रस्तुत किया। कहा कि जिस प्रकार भगवान शिव ने विषपान कर संसार को संकट से बचाया, उसी प्रकार समाज के ...