गढ़वा, फरवरी 6 -- कांडी। प्रखंड में शुक्रवार को मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं कदाचार मुक्त संपन्न हुई। शोणभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय में इंटर के कला संकाय में 121 परीक्षार्थियों ने अर्थशास्त्र की परीक्षा लिखी। वहीं एक छात्र अनुपस्थित रहा। वहीं राजकीयकृत जमा दो उच्च विद्यालय इंटर के पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा लिखी। उसी तरह इंटर ऑफ कॉमर्स के छह परीक्षार्थियों नेपरीक्षा लिखी। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला में मैट्रिक के एक परीक्षार्थी ने उर्दू विषय की परीक्षा लिखी। वहीं शोणभद्र आदर्श महाविद्यालय में आठ, राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय में दो परीक्षार्थियों ने उर्दू विषय की परीक्षा लिखी। एक छात्र अनुपस्थित रहा। वहीं हरिहरपुर उच्च विद्यालय में उर्दू विषय की परीक्षा लिखने वाले परीक्षार्थियों की संख्या शून्य रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.