लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- लखीमपुर/खीरी टाउन। रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को पढ़ी जाने वाली अलविदा की नमाज नगर सहित पूरे जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने मस्जिदों के आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंध किये थे। शहर की विभिन्न मस्जिदों में कई हजार लोगों ने अलविदा की नमाज एक साथ अदा की। सभी मस्जिदों में नमाज के बाद मुल्क की सलामती, अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। शुक्रवार को सुबह से ही पूरे शहर में अलविदा की नमाज को लेकर काफी चहल पहल देखी गई। अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए हजारों लोग वक्त से पहले ही मस्जिदों में पहुंच गए। शाही किले के इमाम हाफिज कमर आलम आरफ़ी ने बताया कि रमजान माह के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज़ पढ़ी जाती है। अलविदा की नमाज को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। बहुत से बच्चों व बड़ों ने नए कपड़े प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.