आरा, दिसम्बर 11 -- तरारी, संवाद सूत्र। विधानसभा चुनाव की शांतिपूर्ण सफलता में अहम योगदान देने वाले कर्मियों को प्रोत्साहन के लिए एसडीएम के नेतृत्व में तरारी प्रखंड परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित तरारी विस क्षेत्र के सभी बीएलओ, पुलिसकर्मियों, जीविका दीदीयों, तरारी, सहार और पीरो के बीडीओ, सीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को एसडीएम कृष्ण कुमार उपध्याय की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसडीओ ने कहा कि तरारी विस क्षेत्र में पहले चुनाव के दौरान बूथों के आसपास झड़प और मारपीट की कई घटनाएं हो जाती थीं। स्थानीय थाने में दर्जनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई जाती थी, लेकिन अबकी बार 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रशासनिक पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों की तत्परता से क्षेत्र के किसी भी बूथ पर चुनाव के दिन कोई लड़ा...