नोएडा, फरवरी 9 -- नोएडा। सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में रविवार को ब्रह्मकुमारीज़ सेंटर द्वारा शांतिपूर्ण और सुखी जीवन के लिए ध्यान विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माउंट आबू से पधारे वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षक बीके ओंकार ने कहा कि जब मनुष्य देह-अभिमान से ऊपर उठकर आत्मा के रूप में स्वयं को अनुभव करता हैं, तभी सच्ची शांति प्राप्त होती हैं। उन्होंने राजयोग ध्यान को सकारात्मक सोच और श्रेष्ठ संस्कारों का आधार बताया। अंत में भक्ति गायन और नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...