औरंगाबाद, नवम्बर 12 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता और सख्त निगरानी के कारण मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ। भयमुक्त वातावरण में हुई वोटिंग से मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। इस बार रफीगंज क्षेत्र में रिकॉर्ड मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव से लगभग 10 से 15 प्रतिशत अधिक रहा। यह पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनाव को सफल और शांतिपूर्ण बनाने में बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य, सीओ मो. अकबर हुसैन, सर्किल इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, सलैया थाना अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, अन्य पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों और चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही। समाज के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रियंका स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के सदस्यों ने प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.