सिमडेगा, दिसम्बर 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। क्रिसमस पर्व को लेकर सदर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी ने की। बैठक में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपुर्ण वातावरण में क्रिसमस का त्योहार मनाने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित बिशप मोरेल बिलुंग एवं मसीही समाज के पदधारियों ने बताया कि क्रिसमस के मौके पर लगभग हर चर्च में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन होता है। इसके अलावे जिला मुख्यालय में क्रिसमस कार्निवल और तीन दिवसीय क्रिसमस गैदरिंग सह मेला का भी आयोजन होता है। बैठक में सभी आयोजनों में विधि व्यवस्था के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित एसडीपीओ बैजु उरांव, बीडीओ समीर रनियर खलखो, सीओ मो इम्तियाज अहमद, सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक आदि ने पर्व त्योहार के मौके पर शराब पीकर वाहन नहीं ...