रुद्रपुर, दिसम्बर 17 -- शांतिपुरी, संवाददाता। शांतिपुरी स्थित कामधेनु सहकारी दुग्ध समिति परिसर में बुधवार को उत्तरायणी मेला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तरायणी मेले को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक गांव से दो-दो सक्रिय सदस्यों को मेला कमेटी में शामिल किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र की चारों ग्राम सभाओं के प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पदेन सदस्य बनाया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित डॉ. बीडी जोशी को मेला कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया। मेले के भव्य आयोजन के लिए आवश्यक संसाधनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों, लाइट एवं माइक व्यवस्था सहित विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। बैठक में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए आयोजन को सफल ...