गढ़वा, फरवरी 14 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय स्थित शांति निवास हाई स्कूल अपने स्थापना के पचास वर्ष पूरे होने पर शनिवार को स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया है। स्वर्ण जयंती समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, डीएसइ अनुराग मिंज, संतपॉल एकेडमी के निदेशक फादर अगस्टिन, स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र डॉ पंकज प्रभात, केवीएस के शिक्षक देव नारायण प्रजापति उपस्थित रहेंगे। स्कूल के प्राचार्य सिस्टर रोशना ने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। स्वर्ण जयंती वर्ष के समारोह का थीम संघर्ष से गौरव तक - भगवान बिरसा मुंडा रखा गया है। उक्त अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के संघर...