बक्सर, फरवरी 9 -- पेज तीन के लिए ---- तीन फरार रात एक बजे शांतिनगर के अंदर गली से दो बाइकें आती हुई दिखाई पड़ी पुलिस ने मौके से दो बाइक व बोरों से करीब 116 लीटर शराब बरामद किया बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाना की पुलिस ने बीते शनिवार की देर रात करीब 116 लीटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। हालांकि उसके तीन साथी मौके से निकल भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने इस मामले में दो बाइक भी जब्त की है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार की रात 12:30 बजे टाउन थाना की पुलिस को सूचना मिली कि दो बाइकों पर सवार चार लोग शराब के साथ शांतिनगर मुहल्ले में पहुंचने वाले हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। रात करीब एक बजे शांतिनगर मुहल्ले के अंदर गली से दो बाइकें आती हुई दिखाई पड़ी। दोनों बाइकों पर दो-दो युवक बैठे हुए थे और बीच में पीले रंग का बोरा ...