बहराइच, मई 12 -- बाबागंज। ब्लाक नवाबगंज में सोमवार को 740 घरों में गायत्री परिवार के परिजनों ने अपने अपने घरों में प्रातः काल गायत्री यज्ञ किया। यह कार्यक्रम गायत्री परिवार द्वारा घर घर अनिष्ट निवारण, शुभ की स्थापना, विश्व कल्याण ,मनुष्य में देवत्व के उदय और धरती पर स्वर्ग जैसी स्थिति निर्माण के लिए चलाया जा रहा है। गायत्री परिवार नवाबगंज के सभी श्रद्धालु कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक के आठों न्याय पंचायत में क्षेत्र भ्रमण किया। श्रद्धालु परिजनों की सूची बनाकर आज की तिथि को गायत्री यज्ञ कराने का संकल्प लिया था। सभी परिजनों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भावना से गायत्री यज्ञ करके संकल्प को पूरा किया। कार्यक्रम को पूर्ण कराने में पाटन दीन वर्मा, बनारस गिरि, जगत राम वर्मा, राजेश राय, सीताराम वर्मा, स्वामी दयाल वर्मा ,सुरेश प्रजापति,मंशाराम वर्मा,शिव नारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.