हरिद्वार, फरवरी 1 -- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दो दिवसीय वसंत महापर्व का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर भव्य प्रभातफेरी और गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी में सैकड़ों साधकों ने भाग लिया और युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के दिव्य भारत बनाने के सपनों को पूरा करने के लिए जयघोष किया। इससे पूर्व शांतिकुंज यज्ञशाला में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ ब्रह्मवादिनी बहिनों के संचालन में सम्पन्न हुआ। वसंत महापर्व की पूर्वसंध्या में देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह समय सौभाग्य को जगाने आया है, हमें केवल अवसर को पहचाना है और तदनुरूप जीवन में सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर होना है। कहा कि गायत्री महामंत्र हमें आत्मबल प्रदान करता है और परमात्मा से जुड़ने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है। इस अवसर पर शांतिकुंज व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.