हरिद्वार, जनवरी 24 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा है कि शांतिकुंज आज पूरे विश्व को मानवता का पाठ पढ़ा रहा है। शताब्दी समारोह का समापन नहीं, बल्कि नए युग का आरंभ है। साधना का यह संदेश समाज में परिवर्तन ला रहा है। बैरागी कैंप में गायत्री परिवार के अखंड ज्योति और मां भगवती देवी जन्म शताब्दी समारोह के तहत मातृ समर्पण यात्रा एवं समापन समारोह में आस्था, साधना और संस्कृति का संगम देखने को मिला। इस अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे। इसकी शुरुआत अखंड ज्योति के दर्शन के साथ हुई। इसके बाद राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2047 में जब भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब वह विकसित, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा। युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य युगदृष्टा थे और उनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.