देहरादून, जनवरी 22 -- हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को शांतिकुंज स्थित गायत्री तीर्थ पहुंचकर अखंड ज्योति के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या और शैल दीदी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। शांतिकुंज आगमन पर गृह मंत्री अमित शाह का संस्थान की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने गायत्री तीर्थ में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया और शांतिकुंज द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...