औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- कुटुंबा प्रखंड के दधपा पंचायत के ढिबर पिपरा निवासी बबन कुमार सिंह के पुत्र शांतनु सिंह ने राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा पूर्णिया जिले में आयोजित इस प्रतियोगिता में शांतनु के प्रदर्शन ने उसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित कर दिया है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप उड़ीसा के संबलपुर में आयोजित होगी। शांतनु जवाहर नवोदय विद्यालय का छात्र है। उसकी माता बेबी सिंह घरेलू महिला हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद शांतनु ने कठिन मेहनत और प्रतिबद्धता से यह उपलब्धि अर्जित की है। उसके लगातार अभ्यास और जज़्बे ने उसे राज्य स्तर पर सफलता दिलाई है। शांतनु की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और बुद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.