बलिया, मार्च 20 -- बलिया, संवाददाता। जिला जेल परिसर में बनने वाला मेडिकल कॉलेज अमर शहीद राजकुमार बाघ के नाम पर बनाए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अमर शहीद राजकुमार बाघ युवा संघर्ष समिति समेत अन्य दलों ने संयुक्त रूप से बुधवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया और सभा की। वक्ताओं ने जेल परिसर में स्थापित बाघ की प्रतिमा स्थल को स्मारक बनाए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के 1942 में 'अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में अमर शहीद राजकुमार बाघ की सक्रिय क्रान्तिकारी गतिविधियों के चलते बलिया आजाद करा लिया गया था। इसके कारण अंग्रेजों ने गुप्तचरों के माध्यम से राजकुमार बाघ को पकड़कर 23 मार्च 1943 को जिला कारागार में पेड़ में बांधकर गोलियों से छलनी कर शहीद कर दिया था। वर्ष 2002 में भाजपा के ही कल्याण सिंह सरकार के दौरान जिला जेल में अमर शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.