गाजीपुर, अप्रैल 3 -- जमानियां। क्षेत्र के केरिला कला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय मलसा के परिसर में बुधवार को शहीद हवलदार राम शंकर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। एनएसजी के मेजर राहुल दस्माना और सहायक कमांडर पवन कुमार ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मेजर दस्माना ने कहा कि हवलदार राम शंकर सिंह का बलिदान यह दर्शाता है कि हमारे जवान देश की सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से पीछे नहीं हटते। हवलदार राम शंकर सिंह का जन्म 20 जनवरी 1953 को हुआ था। उन्होंने 19 मार्च 1985 को 51 एसएजी एनएसजी में अपनी सेवाएं शुरू की। उन्होंने घटना के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि 29 अप्रैल 1985 को एनएसजी 51 एसजी में तैनाती के दौरान पंजाब के अमृतसर में एक विशेष ऑपरेशन ड्रैगनेट के दौरान, कैप्टन डोमिनिक के नेतृत्व में हवलदार राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.