झांसी, नवम्बर 22 -- झांसी। शहीद स्मारक पर क्षेत्रीय सैनिक कल्याण संगठन ,पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन एवं शहीद स्मारक ट्रस्ट की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करनल अनिल कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से तीन बिंदु तय किए गए। जिसमें 16 दिसंबर 2025 को वंदे मातरम विजय दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रति वर्ष मनाया जाता है, कि रूपरेखा तय हुई। इस आयोजन में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष में सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम करने की रूपरेखा तय की गई। उपस्थित लोगों ने मासिक सदस्यता शुल्क जमा कराया तथा अगले वर्ष मार्च 2026 में रक्षा मंत्रालय से स्वीकृत हुई बुंदेलखंड स्तरीय रैली का आयोजन 22 मार्च 2026 को मेला ग्राउंड मऊरानीपुर में किए जाने की सहमत बनी। इस तिथि से 269 मीडियम रेजिमेंट को भी अवगत कराया जाएगा, जिससे क...