लोहरदगा, नवम्बर 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा जयंती जनजातीय गौरव दिवस के निमित्त केंद्रीय संगठन के द्वारा निर्धारित विभिन्न कार्यक्रम की तैयारी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव मौजूद रहे। मनीर उरांव ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पूरे भारत में मनाया जाएगा। परंतु झारखंड के लिए विशेष महा उत्सव है। भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर जनजाति गौरव दिवस 2021 से भारतीय जनता पार्टी की सरकार नरेंद्र मोदी जी ने घोषित किया है। जनजातीय समाज सहित सभी के लिए गौरव का विषय है। बिरसा मुंडा की संघर्ष गाथा हर एक व्यक्ति के मस्तिष्क में होता है। इसे आज की नई पीढ़ी कैसे उनके सपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.