प्रयागराज, नवम्बर 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता शहीद सेना के जवान की पत्नी को ससुरालियों ने घर से मारपीट कर भगा दिया। पिछले दो साल से महिला अपने मायके में रहने को विवश है। आरोप है कि शासन से मिली सहायता राशि और जेवरात ससुरालियों ने हड़प लिए। धूमनगंज थाना पुलिस ने सास, ससुर व देवर के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। धूमनगंज के टीपी नगर की निधि सिंह ने तहरीर में पुलिस को बताया है कि उसकी शादी फतेहपुर जिले के बिंदकी निवासी सैन्यकर्मी शुभम सिंह ने हुई थी। शादी के दस महीने बाद ही उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में चार अप्रैल 2022 को हिमस्खलन में शुभम सिंह शहीद हो गए। आरोप है कि शहीद की पत्नी को सास-ससुर ने अपने छोटे बेटे से शादी कराने का झूठा आश्वासन देकर शासन से मिली सहायता राशि और उसके जेवरात तक हड़प लिए। इसके बाद सास मनफूल देवी, ससुर देवी प्रसाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.