नैनीताल, फरवरी 23 -- नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल के छात्र कौशल चंद्र विश्वकर्मा के भारतीय नौसेना में चयन से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले कौशल ने कठोर परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। कौशल की प्रारंभिक शिक्षा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय से हुई। वे विद्यालय में नेवल एनसीसी कैडेट रहे और शिक्षकों का उन्हें पूरा सहयोग मिला। वर्तमान में वे नैनीताल के स्टाफ हाउस में रहते हैं तथा हॉकी और फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुके हैं। उनका पैतृक गांव चंपावत जिले में स्थित है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा एनसीसी नेवल विंग ने कौशल को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...