हाजीपुर, जनवरी 27 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. प्रखंड क्षेत्र के मुरौवतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी सेना के जवान रमेश कुमार ड्यूटी के दौरान जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ ताबूत में बंदकर तिरंगा से लिपेटकर घर लाया गया। पार्थिव शरीर घर पर आते ही सभी के आंखें नम हो गईं, पत्नी प्रियंका देवी, 10 वर्षीय पुत्र, आठ वर्षीय पुत्री, भाई विनोद कुमार राय, ओमप्रकाश राय पार्थिव शरीर से लिपटकर विलाप करने लगे। जिसमें सभी के आंखें नम हो गईं। शहीद जवान रमेश कुमार का अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहीद रमेश कुमार के पार्थिव शरीर के घर आने का इंतजार लोग सुबह से ही कर रहे थे। गणतंत्र दिवस पर उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। शहीद रमेश कुमार स्व. रामइकबाल राय एवं स्व. मन्ती देवी के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.