पलामू, फरवरी 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वडीहा गांव में वीर शहीद सूरज दूबे की पाँचवीं पुण्यतिथि 5 फरवरी, गुरुवार को श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक माहौल के बीच मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहीद सूरज दूबे की स्मृति में निर्मित भव्य द्वार का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे हाई स्कूल प्रांगण, पूर्वडीहा में आयोजित होगा।कार्यक्रम के दौरान शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया जाएगा। ज्ञात हो कि 5 फरवरी 2021 को शहीद सूरज दूबे का शव मुंबई के पालघर में जली अवस्था में मिला था। वे छुट्टी बिताकर ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे, लेकिन पांच दिनों तक लापता रहने के बाद उनकी मृत्यु की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.