गोरखपुर, मार्च 24 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान रविवार को चौरीचौरा के फुलवरिया गांव में शहीद सूरज कुमार चौधरी के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि सूरज ने देश सेवा करते शहीद हुए हैं। उनकी शहादत से चौरीचौरा ही नही, पूरे देश को गर्व है। उन्होंने शहीद सूरज के भाई चन्दन चौधरी से घटना को पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है। उस मां को सलाम है, जिसने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया है। अपने दोनों बेटों को सेना में भेजकर मां भारती की सेवा करने का संकल्प लिया है। ऐसे मां को कोटि कोटि नमन है। पूरी सरकार सेना के जवान के साथ पूरी कटिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद सेना के जवान सूरज कुमार चौधरी के नाम सड़क बनवाने का का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा हर स्तर पर सहयोग करने का वादा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.