गया, फरवरी 14 -- प्रखंड क्षेत्र के अमोखर गांव में शहीद सूबेदार संतोष कुमार की प्रथम पुण्यतिथि और उनकी प्रतिमा के अनावरण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी शशांक सुभनकर, एसएसपी सुनील कुमार, डीएसपी शुशांत कुमार चंचल, एसडीएम प्रवीण कुंदन ने निरीक्षण किया। इनके साथ सीओ केशव किशोर, बीडीओ आईएस ट्विंकल, थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, हम की महिला नेत्री सुषमा दांगी, परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील दांगी व समाजसेवी नागेंद्र कुमार उर्फ शिवजी भी थे। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई तथा यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...