पलामू, सितम्बर 6 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। मनातू के मुठभेड़ में शहीद जिला बल के जवान सुनिल राम के पार्थिव शरीर का शुक्रवार को पैतृक गांव हैदरनगर थाना के परता में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस बल के जवान के अलावा हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव भी शामिल हुए। गुरुवार को पार्थिव शरीर हैदरनगर पहुंचे पर लोग अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े थे। गांव पहुंचने पर महिला-पुरुष, बच्चे-बूढ़े सभी अपने वीर सपूत को फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। हरियाणा में रह रहे माता-पिता व अन्य परिजनों के पहुंचने पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम सलामी के बाद पिता मलुकन राम ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व डीएसपी एस मोहम्मद याकूब ने शहीद के पार्थिव शरीर पर लिपटे तिरंगे को सम्मान पूर्वक उतारकर शहीद के पिता को सुपुर्द किया। अंतिम संस्कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.