रांची, जून 17 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड, रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1.20 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा। वहीं, गृह विभाग द्वारा 01 करोड़ 46 लाख 26 हजार 972 रुपए की राशि उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट किए गए। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों से सहानुभूति पूर्वक बातचीत की तथा उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ सदैव खड़ी है। उन्होंने कहा कि आरक्षी सुनील धान ने राज्यवासियों की सेवा करते हुए अपना सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.